बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 23, 2026

बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका

बुलंदशहर में लेखपालों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूरे बुलंदशहर जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के तहत लेखपालों ने अपने अतिरिक्त हलकों के प्रभार से खुद को अलग कर लिया है। दिनभर चले आंदोलन के बाद शाम 4 बजे उन्होंने अपने सभी सरकारी कागजात रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा करा दिए हैं। जिले की शिकारपुर तहसील में तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अतिरिक्त हलकों से जुड़े सभी दस्तावेज तहसील प्रशासन को सौंप दिए। हरीश कुमार ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन और काम का बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 8 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आम जनता और किसानों को हो सकती है परेशानी लेखपालों के इस कदम से तहसील स्तर पर सरकारी कामकाज पर असर पड़ा है। अतिरिक्त हलकों का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे आम जनता और किसानों को परेशानी हो सकती है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन से लेकर जमीन की पैमाइश और नामांतरण जैसे जरूरी काम रुक गए हैं। लेखपालों द्वारा अचानक दस्तावेज जमा कराने से तहसील अधिकारी चिंतित हैं। अधिकारियों के सामने अब यह चुनौती है कि वे तहसील के रोजमर्रा के कामों को कैसे चलाएं। जब तक इस आंदोलन का कोई हल नहीं निकलता, तब तक अधिकारियों को खुद मौके पर जाकर काम संभालना होगा, ताकि जनता के काम न रुकें। पूरे प्रदेश में लेखपाल संघ का यह फैसला अधिकारियों और सरकार के लिए एक चुनौती है।

Published on September 23, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0