मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 19, 2026
भाजपा सांसद हेमा मालिनी सोमवार को मथुरा में बैठक के बाद एक ऑटो से घूमीं। ऑटो भाजपा विधायक पूरन प्रकाश लेकर आए थे। जिस पर भाजपा का झंडा, हूटर और मोदी-योगी की फोटो और विधायक के नाम की प्लेट लगी हुई थी। बुलंदशहर से भाजपा विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा के बाहर ऑटो में सफर किया, लेकिन वीडियो उन्होंने समर्थकों से फॉर्च्यूनर से शूट करवाया। वहीं, देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से खुद का चालान करने को कहा। रविवार देर रात पुलिस ने उनका 1 हजार रुपए का चालान काट दिया। इधर, आजमगढ़ डीएम सोमवार सुबह ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे। गनर बंदूक लेकर आगे वाली सीट पर बैठा नजर आया। मेरठ में भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने रविवार को ट्रैक्टरों का लंबा काफिला निकाला। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें गौरव चौधरी ट्रैक्टर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पीछे करीब 10–12 ट्रैक्टरों का काफिला और लोगों की भीड़ दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी। कहा कि गांव वाले ऐसा करेंगे, यह उन्हें पहले से मालूम नहीं था।
Related Articles
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में पुलिस-स्वाट टीम से मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार:तमंचा और चोरी की बाइक बरामद,पैर में लगी गोली,चेकिंग के दौरान भाग रहा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026