बढ़ई ने एडवांस लेकर अलमारी नहीं बनाई:10 हजार जुर्माना भी,उपभोक्ता फोरम से 10 हजार रुपए ब्याज समेत लौटाने का आदेश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 15, 2025
बुलंदशहर में एक बढ़ई द्वारा एडवांस लेकर काम न करने के मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने सख्ती दिखाते हुए बढ़ई को 10 हजार रुपए एडवांस राशि छह प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। इसके अलावा 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। देवीपुरा निवासी पुरुषोत्तम दत्त शर्मा ने 10 जनवरी 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने जटपुरा निवासी बढ़ई तस्लीम को अपने घर के लिए 20 हजार रुपए में अलमारी बनाने का काम दिया था। इसके बदले में 10 हजार रुपए एडवांस भी दिए, लेकिन बढ़ई ने न तो अलमारी बनाई और न ही पैसे लौटाए। शिकायत पर सुनवाई के दौरान फोरम ने तस्लीम को नोटिस भेजा, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद फोरम के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी और महिला सदस्य नीलम कुमारी ने पीड़ित पक्ष के आधार पर फैसला सुनाया। फोरम ने आदेश दिया कि तस्लीम को वाद दायर करने की तारीख से 10 हजार रुपए एडवांस राशि छह प्रतिशत ब्याज के साथ लौटानी होगी। साथ ही उसे 5 हजार रुपए वाद व्यय और 5 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान करना होगा। फोरम ने स्पष्ट किया है कि यदि एक महीने के भीतर भुगतान नहीं किया जाता है, तो बढ़ई तस्लीम को सात प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026