बुलंदशहर में चौथे दिन छाया घना कोहरा:अगले दो दिन धूप निकलने के आसार नहीं,विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 03, 2026
बुलंदशहर में लगातार चौथे दिन घना कोहरा छाया रहा। सोमवार देर रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ कोहरा मंगलवार सुबह तक और गहरा हो गया, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई। इस स्थिति से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण रात में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालक फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते दिखे। मंगलवार सुबह भी शहर और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस ठंडक के बीच न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, और इस दौरान धूप निकलने के आसार भी कम हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गर्म कपड़े पहनें, अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लगातार पड़ रही ठंड के कारण आमजन को अब मौसम के साफ होने का इंतजार है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026