बुलंदशहर में 10 मिनट की बारिश तापमान में गिरावट:आसमान में बादल छाया,उमस बढ़ने लोग परेशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 26, 2026
बुलंदशहर में सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश के बाद उमस और गर्मी फिर बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब चार बजे हवा पूरी तरह थम गई, जिससे उमस बढ़ गई। इसके बाद लगभग साढ़े छह बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और सात बजे हल्की बारिश हुई। बारिश शुरू होने पर लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। लगभग 10 मिनट बाद ही बारिश बंद हो गई, जिसके कारण उमस और गर्मी फिर बढ़ गई। हालांकि, अभी भी बादल छाए हुए हैं, जिससे रात में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर की सड़कें दोपहर में लगभग सूनी रहीं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि सप्ताह के अंत तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। डॉ. विवेक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण अगले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026