बुलंदशहर में सुन्नी वक्फ की 1000 से अधिक संपत्तियों के नहीं मिले कस्टोडियन:उम्मीद पोर्टल पर 1021 संपत्तियां अब भी दर्ज नहीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 12, 2025
बुलंदशहर जिले में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुन्नी वक्फ बोर्ड की कुल 3643 संपत्तियों में से 1021 संपत्तियां अभी तक उम्मीद पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में संपत्तियों का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध न होना प्रशासन और वक्फ बोर्ड के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जिले में सुन्नी वक्फ की कुल 3643 संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से 2664 संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत हो चुकी हैं। शेष 1021 संपत्तियां अभी भी अनरजिस्टर्ड हैं। इन संपत्तियों के न तो डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध हैं और न ही इनके कस्टोडियन (मुतवल्ली) की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की गई है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कई संपत्तियों पर वर्षों से कोई मुतवल्ली तैनात नहीं है। कुछ मामलों में विवाद, पुराने प्रबंधन के दस्तावेजों की अनुपलब्धता और कई संपत्तियों पर कब्जे से जुड़े मामलों के कारण ये संपत्तियां पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो पा रही हैं। यह स्थिति वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रभावित कर रही है।इसके विपरीत, जिले में शिया वक्फ बोर्ड की सभी 83 संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर सफलतापूर्वक दर्ज कर दी गई हैं। इसे विभागीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।वक्फ बोर्ड ने प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण के लिए 6 दिसंबर की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इसके बावजूद बुलंदशहर में सुन्नी वक्फ की 1000 से अधिक संपत्तियों का अनरजिस्टर्ड रह जाना वक्फ अधिकारियों के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026