जेपी संस्थान ने हर हर महादेव मंदिर में किया भव्य आयोजन:लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111वां वार्षिकोत्सव मनाया गया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 16, 2026
नगर के हर हर महादेव मंदिर में लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जेपी संस्थान के फाउंडर, चेयरमैन और विद्यालय के संरक्षक जयप्रकाश गौड़ ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। जेपी संस्कृत विद्यालय के वटुकों ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जबकि जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। एलडीएवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमांडर एस.जे. सिंह, कुलपति राजीव सक्सेना, नवल किशोर गर्ग, डॉ. गिरीश सिंह, सेवक चंद, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, के.पी. सिंह, राजीव शर्मा, शशि बाला पंत, गौरव शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अंजलि मलिक, मीता मंडूला, सुनीता सिंह, हरविंदर कौर, ऋतुराज गौड़, दिवाकर वशिष्ठ, अजय गर्ग और सुनील गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच संचालन अंतरा आर्या ने किया। जेपी यूनिवर्सिटी, जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस, जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस, डीपीबीएस महाविद्यालय, एलडीएवी इंटर कॉलेज, एलडीएवी पाठशाला और जेपी संस्कृत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में नृत्य, संगीत, नाटक और देशभक्ति पर आधारित संदेश शामिल थे। नैमिष पांडेय ने काव्य पाठ किया, जबकि जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर के पुरातन छात्र सिद्धार्थ शर्मा ने एकल गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के संरक्षक जयप्रकाश गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्य निर्वाह से व्यक्ति को पहचान मिलती है। उन्होंने अनूपशहर का नाम दुनिया में रोशन करने की इच्छा व्यक्त की।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026