गोकशी के 12 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला:चार आरोपियों को 7-7 साल की कैद और 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025
बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में 12 साल पहले हुई गोकशी की घटना में न्याय की जीत देखने को मिली है। एडीजे तृतीय (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3) वरुण मोहित निगम की अदालत ने इस मामले में चार दोषियों को सात-सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों पर 13-13 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। यह घटना 31 अक्टूबर 2013 को थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। इस केस में अतिरिक्त जिला सरकारी अधिवक्ता (एडीजीसी) विजय कुमार शर्मा ने पैरवी की। लगभग 12 वर्षों तक चली सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय ने इस मामले में निर्णय सुनाया है। उनकी दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने चारों आरोपियों साबू, कल्लू, बिलाल और मुंशी को दोषी करार दिया। सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है। न्यायालय के इस फैसले को गोकशी जैसे अपराधों के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026