बुलंदशहर में दो लोगों को दिया था उधार:12लाख न मिलने पर रिटायर्ड CRPF जवान टावर पर चढ़ा:वापस न मिलने पर 1 घंटे तक काटा बवाल,पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 24, 2026

बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव खनोदा में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीआरपीएफ का रिटायर्ड हेड कांस्टेबल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जवान ने आरोप लगाया कि दो लोगों पर उसके 12 लाख रुपए से अधिक बकाया हैं, जो वे वापस नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त भंवर सिंह पुत्र राजपाल ने गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें अपने पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वो तनाव में हैं। भंवर सिंह ने आरोप लगाया कि इसी आर्थिक तंगी के कारण उनकी पोते की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो लोगों पर उनके 12 लाख रुपए से अधिक बकाया हैं, जिसके चलते उनका पूरा परिवार परेशानी में है। भंवर सिंह के टावर पर चढ़ने की सूचना पर आहार थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल पर भंवर सिंह से बात की और उनकी समस्या सुनी। काफी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने भंवर सिंह को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह ने भंवर सिंह को उनके पैसे वापस दिलाने और कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद, भंवर सिंह को थाने ले जाया गया, जहां इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। थाना अध्यक्ष अहार भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि भंवर सिंह की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026