बुलंदशहर के चांदपुर में परिवार दहशत में:12 फीट लंबा अजगर घर में घुसा,वन विभाग ने पकड़कर जंगल में छोड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 25, 2025

बुलंदशहर के चांदपुर इलाके में एक रिहायशी घर के अंदर अचानक 12 फीट लंबे अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चांदपुर इलाके में यह घटना हुई। घर के लोग और बच्चे इस नजारे को देखकर बुरी तरह घबरा गए। घर में मौजूद लोगों ने जैसे ही अजगर को देखा, चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। बच्चे डर के मारे कोनों में दुबक गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अजगर को पकड़ने में वन विभाग की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अजगर घर के सामानों के बीच छुप गया था। वन विभाग ने बाद में अजगर को जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चांदपुर क्षेत्र के आसपास घना जंगल और नहर है। इसी वजह से सांप, बिच्छू और अब अजगर जैसे वन्य जीव अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026