गुलावठी में पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:जूते-मोजे उतरवाकर,पेंट घुटने तक मुड़वाकर हुई जांच,तीन केंद्रों पर 1200 कैंडिडेट...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 08, 2026

गुलावठी में पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:जूते-मोजे उतरवाकर,पेंट घुटने तक मुड़वाकर हुई जांच,तीन केंद्रों पर 1200 कैंडिडेट...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के गुलावठी में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के लिए सुबह से ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और डीएनपीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन तीनों केंद्रों पर कुल 1200 उम्मीदवारों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ी जांच के दौरान उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए। इसके साथ ही, उनकी पैंट और जींस को घुटनों तक मोड़कर तलाशी ली गई। गले में पहनी चेन और किसी भी प्रकार के गैजेट्स को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों से इन परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी दुकानें सुबह ही बंद करा दी गई थीं। परीक्षा केंद्रों के अनुसार, डीएन इंटर कॉलेज में 480 उम्मीदवार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 480 उम्मीदवार और डीएनपीजी कॉलेज में 240 उम्मीदवारों के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। उम्मीदवार सुबह 6 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। यह परीक्षा 8 जून से 10 जून तक छह पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह की पहली पाली के लिए उम्मीदवारों की एंट्री सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गई थी। उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति मिली। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार पुलिस टीमों के साथ सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।

Published on June 08, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0