बुलंदशहर में पेट्रोल-पंप लगाने के नाम पर 13.70 लाख ठगे:साइबर थाना में मामला दर्ज,वेबसाइट के जरिए किया संपर्क...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 10, 2025
बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी चंचल सिंह से पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 13.70 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपियों ने रुपए लेने के बाद अपना फोन बंद कर दिया। पीड़ित ने शिकायत की, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चंचल सिंह ने साइबर पुलिस को बताया कि उन्होंने 23 अगस्त को अडानी गैस के सीएनजी पंप के लिए एक वेबसाइट के ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया था। 25 अगस्त को उन्हें मेल के जरिए जमीन, पंजीकरण, कमीशन और अन्य आवश्यक जानकारियां दी गईं। 10 सितंबर को पंजीकरण के लिए 85,500 रुपए मांगे गए, जो चंचल सिंह ने जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज भेजने के लिए कहा। इसके बाद 12 और 26 सितंबर को पांच-पांच लाख रुपए की दो और मांगें की गईं। दोनों रकम उन्होंने आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में जमा कर दी।
निरीक्षण के नाम पर और रकम की मांग...
1 अक्टूबर को उन्हें मेल आया कि 3 अक्टूबर को टीम निरीक्षण के लिए आएगी। टीम नहीं पहुंची, फिर दोबारा मेल आया कि आवश्यक कार्य के कारण टीम नहीं आ पाई। आरोपियों ने निरीक्षण के लिए 1.85 लाख रुपये और जमा करने को कहा, जिसे भी चंचल सिंह ने दे दिया। इसके बाद न तो आरोपियों के मेल का कोई जवाब आया और न ही उनका फोन मिल रहा है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026