दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बेटिकट यात्रियों पर हुई कार्रवाई:चोला स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग,1.45 लाख जुर्माना वसूला...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 31, 2026
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित चोला स्टेशन पर शनिवार सुबह मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री ट्रेन से भाग गए। अभियान में कुल 1 लाख 45 हजार 565 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हरिमोहन और उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। मंडल यातायात प्रबंधक टूंडला पूर्वी गर्ग और सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला ए.के. सिन्हा ने इसका नेतृत्व किया। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक खुर्जा जंक्शन, यातायात निरीक्षक खुर्जा जंक्शन विशाल मीना, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक प्रयागराज दिवाकर शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक अलीगढ़ व टूंडला के साथ टीटीई स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। चेकिंग के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के समक्ष 138 यात्रियों का ट्रायल किया गया। चोला स्टेशन पर खड़ी चार ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकटों की जांच की गई। कुल 247 मामलों में 1 लाख 45 हजार 565 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा के 82 मामलों से 28 हजार 670 रुपये, अनियमित टिकट के 26 मामलों से 9 हजार 975 रुपये और गंदगी फैलाने के एक मामले से 100 रुपये का जुर्माना शामिल है। मजिस्ट्रेट चेकिंग के कारण खुर्जा खंड के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें देखी गईं। चोला स्टेशन पर जहां औसतन प्रतिदिन टिकट आय 20 हजार 490 रुपये होती थी, वहीं इस अभियान के चलते शाम 3 बजे तक यह आय बढ़कर 42 हजार 430 रुपये हो गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है। साथ ही, स्टेशन परिसर में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026