गैंगरेप मामले में बुलंदशहर पुलिस का समझौते का प्रयास:अफसरों की नाराजगी पर गिरफ्तारी,परिजनों के हंगामे पर 15 घंटे देरी से FIR...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 06, 2026

नाबालिग छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना को थाना पुलिस समझौता कराके निपटाने में जुटी हुई थी। परिजनों के हंगामे पर पुलिस करीब 15 घण्टे देरी के बाद एफआईआर दर्ज की और फिर आक्रोशित ग्रामीणों के दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी की। पूरे मामले में चोला पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को होली की शाम 4 मार्च को अंजाम दिया गया, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में 15 घण्टे का समय लिया। यदि परिजन और ग्रामीण हंगामा न करें तो पुलिस पूरे मामले को समझौता कराके निपटाने के प्रयास में जुटी थी।
*सीओ ने संभाला मोर्चा*
बृहस्पतिवार सुबह भारी संख्या में ग्रामीण और पीड़िता के परिजन चोला थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। माहौल बिगड़ता देख सीओ भास्कर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विश्वास दिलाया कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। सीओ के आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026