ओटीएस के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन:खुर्जा खंड की स्थिति खराब,कल से बकायेदारों को मिलेगी सिर्फ 15% छूट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 06, 2026
बुलंदशहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए चल रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। आज रात तक पंजीकरण काउंटर खुले रहेंगे। इसके बाद योजना का तीसरा चरण शुरू होगा, जिसमें उपभोक्ताओं को सरचार्ज और ब्याज पर केवल 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से आज ही पंजीकरण और भुगतान कराने की अपील की है। जिले में ओटीएस योजना के तहत खुर्जा खंड की स्थिति सबसे खराब है। आंकड़ों के अनुसार, खुर्जा खंड में कुल 25,615 बकायेदार उपभोक्ताओं में से अब तक केवल 11,009 ने ही पंजीकरण कराया है। वहीं, जिले में 1.02 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया या लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। इन पर करीब 169 करोड़ रुपये का बकाया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पूरे जिले में लगभग 52 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत बकाया जमा कराने के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस योजना से बाहर हैं। दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को सरचार्ज और ब्याज पर अधिक छूट मिल रही है, जबकि तीसरे चरण में यह राहत काफी कम हो जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज दूसरे चरण का अंतिम अवसर है। इसके बाद तीसरे चरण में भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को कम छूट मिलेगी। ऐसे में बिजली विभाग ने बकायेदारों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का लाभ उठाकर अपने बकाये का निस्तारण करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी कार्रवाई से बचा जा सके।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026