बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेस-वे जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ:1500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित,आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा समाप्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 05, 2026
बुलंदशहर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार शाम 5 बजे आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब जल्द ही प्रभावित गांवों में भूमि अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे कुल 55 गांवों की जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें बुलंदशहर जिले की सदर, स्याना, सिकंदराबाद, खुर्जा और शिकारपुर तहसीलों के 46 गांव तथा जेवर तहसील के 9 गांव शामिल हैं। परियोजना के लिए लगभग 8,700 किसानों की 677 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, जिसके लिए प्रशासन ने 1500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रशासन ने किसानों से आपत्तियां मांगी थीं। निर्धारित समय सीमा तक कुल 106 किसानों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें से अधिकतर आपत्तियां जमीन के मुआवजे और उसकी श्रेणी से संबंधित हैं। बुधवार शाम 5 बजे के बाद अब कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे से शुरू होकर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सीधा संपर्क प्रदान करेगा। इसके निर्माण से पश्चिम उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और दिल्ली-एनसीआर तक की यात्रा सुगम हो जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026