बुलंदशहर पुलिस ने 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए:एसएसपी ने सौंपे,अनुमानित कीमत 38 लाख रुपये...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 05, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है। ये फोन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए ये मोबाइल फोन दिसंबर माह में गुम हुए थे और जनपद के 27 थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर खोजे गए। पुलिस ने तकनीक का सहारा लेकर इन फोनों का पता लगाया। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए फोन सौंपे। इस दौरान उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा और विश्वास को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार ऐसे प्रयास कर रही है। मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों का कहना था कि पुलिस की इस पहल से आम जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है। बुलंदशहर पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। बुलंदशहर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह दर्शाता है कि पुलिस आमजन की समस्याओं को लेकर गंभीर और संवेदनशील है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026