बुलंदशहर में 18 जनवरी तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट:8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर,AQI 250 के पार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 16, 2026
बुलंदशहर में 18 जनवरी तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को भी जिले में पाला, कोहरा और गलन बनी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड और कोहरे का असर फिर बढ़ गया। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 250 के पास बना हुआ है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि पाला और शीतलहर गलन बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी के लिए येलो अलर्ट और 17 व 18 जनवरी के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन तीन दिनों में खासकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण परेशानी हो सकती है। जिले में रातें अत्यधिक ठंडी बनी हुई हैं, हालांकि दिन में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। लगातार शीतलहर ने ठंड के प्रभाव को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार रात पाला और शुक्रवार सुबह तक घना कोहरा देखा गया, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। आर्द्रता 82 फीसदी और हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। बुलंदशहर में प्रदूषण का स्तर कम होता नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। खुर्जा का एक्यूआई 205 रहा। फिलहाल प्रदूषण से राहत के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026