भाजपा ने पदयात्रा की तैयारियों पर की बैठक:दिए जरूरी निर्देश,18 नवंबर को बुलंदशहर में होगी पदयात्रा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 10, 2025
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 18 नवंबर को बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक भाजपा नगर कार्यालय, बुलंदशहर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित ने की। इसमें पदयात्रा के आयोजन, मार्ग निर्धारण, जनसंपर्क कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को जनसंपर्क और संगठन विस्तार का एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि यह यात्रा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर ने किया। कार्यकर्ताओं ने टीम भावना के साथ अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का वादा किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष आकाश पंडित, प्रतीक शर्मा, संस्कार वर्मा, शैंकी शर्मा, तरुण पालीवाल, मंडल महामंत्री मोहित सक्सेना, मंडल मंत्रीगण, मंडल कोषाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित राजपूत, तथा आईटी संयोजक श्रवण कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026