बुलंदशहर में तीसरे दिन धूप, ठंड से मिली राहत:पार्कों में बढ़ी रौनक,अधिकतम तापमान 18 डिग्री...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 12, 2026
बुलंदशहर। कई दिनों की ठंड और कोहरे के बाद सोमवार को लगातार तीसरे दिन को शहर में धूप निकलते ही मौसम सुहाना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जबकि रात में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप खिलते ही शहर के पार्कों में लोगों की भीड़ बढ़ गई। नगर के काला आम स्थित मलका पार्क में रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे। पार्क में लगे झूलों और खेल उपकरणों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की, वहीं बुजुर्ग और युवा धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आई इस नरमी से लोगों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से घरों में कैद रहने के बाद परिवार खुले माहौल में समय बिताने पार्कों में पहुंचे। बच्चों की खिलखिलाहट और लोगों की चहल–पहल से पार्कों में रौनक लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ठंड से और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी रह सकती है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026