बुलंदशहर में मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:वलीपुरा नहर के पास पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, 10-10 हजार का ईनाम था...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 19, 2025
बुलंदशहर में कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार देर रात वलीपुरा नहर के पास मुठभेड़ के बाद दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित इन बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 18 नवंबर की रात को कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम वलीपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वे भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और घेराबंदी की। बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें मौके से ही दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रहीमुद्दीन पुत्र रफीक शेख निवासी झुग्गी-झोपड़ी बीसा कॉलोनी और सनाउल अंसारी पुत्र मंसूर अंसारी निवासी झुग्गी-झोपड़ी नुमाइश मैदान, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और खुर्जा नगर क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए दोनों अपराधी शातिर और सक्रिय गैंग के सदस्य हैं।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026