बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर,2 इनामी आरोपी 12 दिन बाद गिरफ्तार,50 हजार का था इनाम,कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी थी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 09, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के 12 दिन बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोर्ट में तीनों आरोपियों ने सरेंडर की अर्जी दायर की थी। सिविल ड्रेस पर पुलिसकर्मियों को कोर्ट के बाहर तैनात किया गया था। आज खुर्जा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है। खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के 8 आरोपी जेल पहुंच चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। हत्याकांड के 3 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज 50 हजार के ईनामी रवि सैनी और सौरभ सैनी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में नामजद 1 आरोपी अभी भी फरार है। वहीं मृतकों और सभी आरोपियों के घरों पर मातम पसरा हुआ है। दोनों पक्षों में तनाव पूरी तरह है। एहतियात के तौर पर मृतकों और आरोपियों के घरों पर पुलिस सुरक्षा तैनात है। कोई भी पूरे मामले में बात नहीं कर रहा है। दोनों के घरों में महज 200 मीटर की दूरी है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन अभी भी अलर्ट है।
Related Articles
बुलंदशहर में पति-पत्नी:70 की स्पीड में बाइक ट्रक में घुसी,परिवार खत्म,तीन बच्चों की जान गई;रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 09, 2026
सिकंदराबाद पालिका बोर्ड ने 115 करोड़ का बजट पास किया:लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें,नालों से अवैध कब्जे हटाने को 10 दिन की मोहलत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 08, 2026
बुलंदशहर में बिजली का काम न करने पर लोहे की पाइप से मारा:प्रधानाध्यापक पर छात्र से मारपीट का आरोप,पुलिस से की शिकायत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 08, 2026