अनूपशहर में बिजली लाइन में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 2 घंटे बंद रही सप्लाई,धमाकों के साथ निकली चिंगारियां...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 19, 2025
अनूपशहर के मोहल्ला मदार गेट में रात करीब 8 बजे विद्युत लाइन में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट या स्पार्क को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। करीब 10 मिनट तक लाइन में आग लगी रही, जिससे चिंगारियां निकलती रहीं और तेज आवाजें सुनाई दीं। आग लगने के दौरान पटाखों जैसी आवाजें आने से स्थानीय लोग सहम गए और मौके से दूर भागे। लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कराई। आग से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत में लगभग 2 घंटे का समय लगा। रात 10 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। विद्युत विभाग के अनुसार, ऐसी स्थिति में सबसे पहले बिजली की आपूर्ति बंद करानी चाहिए और फिर विभाग को सूचित करना चाहिए। आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग बिल्कुल न करें, इसके बजाय अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें। बिजली लाइनों से कम से कम 25 मीटर की दूरी बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिजली कई मीटर तक 'छलांग' लगा सकती है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026