बुलंदशहर में 20 हजार उपभोक्ताओं पर सिर्फ 3 कर्मचारी:स्टाफ की कमी से चरमराई बिजली व्यवस्था, फाल्ट ठीक करने में घंटों लग रहे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 16, 2026

बुलंदशहर में बिजलीघरों पर कर्मचारियों की भारी कमी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बन गई है। शहर के कई बिजलीघरों पर मात्र तीन कर्मचारियों के भरोसे लगभग 20-20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति और फाल्ट संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। सीमित स्टाफ के कारण बिजली संकट के समय लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ती है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। हाल ही में जिले में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उस दौरान कर्मचारियों की कमी स्पष्ट रूप से सामने आई, क्योंकि सीमित संख्या में मौजूद लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों को एक साथ कई क्षेत्रों में फाल्ट ठीक करने के लिए दौड़ना पड़ा। परिणामस्वरूप, अनेक मोहल्लों में बिजली बहाल होने में काफी समय लगा। बताया गया है कि शहर के कुछ बिजलीघरों पर उपलब्ध कर्मचारी नियमित बिजली आपूर्ति बनाए रखने के साथ-साथ फाल्ट ठीक करने, उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने, लाइन पेट्रोलिंग और आपातकालीन मरम्मत कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। एक ही टीम को कई इलाकों का जिम्मा होने के कारण शिकायतों का त्वरित निस्तारण नहीं हो पा रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर और लाइनों पर लोड भी बढ़ जाता है, जिससे छोटे-छोटे फाल्ट भी बड़ी समस्या बन जाते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली गुल होने पर शिकायत दर्ज कराने पर कर्मचारियों की ओर से अक्सर यह जवाब मिलता है कि स्टाफ दूसरी जगह फाल्ट ठीक करने गया है, जिससे समस्या के समाधान में और देरी होती है।
Related Articles
बुलंदशहर में अचानक बदला मौसम:आधे घंटे तक चली धूल भरी आंधी, जनजीवन प्रभावित,37 डिग्री सेल्सियस दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 16, 2026
अमेरिकी हमले से बचकर वतन लौटा बुलंदशहर का युवक:फंसे थे 20 भारतीय,ओमान की खाड़ी में क्षतिग्रस्त हुआ था जहाज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 16, 2026
बुलंदशहर में अस्पताल के बाहर दो गुटों में मारपीट:राहगीर ने मोबाइल में कैद की घटना,मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 16, 2026