बुलंदशहर में 20 मिनट जाम में फंसे रहे SSP:कलेक्ट्रेट परिसर में लगा था जाम,डीएम ने होमगार्ड परीक्षा को लेकर रखी थी बैठक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 22, 2026
मंगलवार को होमगार्ड्स परीक्षा संबंधी बैठक में जिले के प्रभारी कप्तान करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहे। यह घटना कलेक्ट्रेट परिसर में हुई, जहां प्रभारी डीएम ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। प्रभारी डीएम निशा ग्रेवाल ने 25 से 28 अप्रैल के बीच होने वाली होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई थी। इसमें प्रभारी एसएसपी अंतरिक्ष जैन सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होने वाले थे। प्रभारी एसएसपी अंतरिक्ष जैन जब कलेक्ट्रेट पहुंचे, तो उन्हें बैठक स्थल तक पहुंचने के लिए लगभग 20 मिनट तक जाम से जूझना पड़ा। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम से निकलने के बाद, प्रभारी एसएसपी ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक वाहनों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाए और बाकी वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कलेक्ट्रेट में जाम की स्थिति बनी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026