अनूपशहर में कोहरा छाया, दृश्यता 20 मीटर तक सिमटी:पशु भी परेशान,कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 06, 2026
अनूपशहर में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कड़ाके की ठंड और सर्द पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दृश्यता घटकर मात्र 20 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के कारण गलन का असर तेज हो गया है। कुछ स्थानों पर ओस की बूंदें हल्की बारिश का अहसास करा रही थीं, जिससे ठंड और बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोग देर शाम से ही घरों के बाहर अलाव जलाकर बैठे नजर आए। आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों, शॉल और टोपी में लिपटे हुए थे। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। गाड़ियां 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती दिखीं। इस भीषण ठंड में केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि जानवर भी परेशान दिखे; अनूपशहर में गायें भी अलाव तापती नजर आईं। अनूपशहर में लगभग एक हफ्ते बाद इतना घना कोहरा पड़ा है। पिछले पांच-छह दिनों से मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन आज सुबह से घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अनूपशहर में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026