अमेरिकी हमले से बचकर वतन लौटा बुलंदशहर का युवक:फंसे थे 20 भारतीय,ओमान की खाड़ी में क्षतिग्रस्त हुआ था जहाज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 16, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कर्मी सनी चौधरी ओमान की खाड़ी में हुए मिसाइल हमले से सुरक्षित लौट आए हैं। हमले के दौरान वह 'एमटी जगवीर' नामक जहाज पर तैनात थे। उनके साथ जहाज पर मौजूद 20 भारतीय कर्मियों को ओमान नौसेना और भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित बचाया गया। खुर्जा के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी सनी चौधरी पिछले एक वर्ष से मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। यह उनका दूसरा कॉन्ट्रैक्ट था। उनकी ड्यूटी एमटी जगवीर जहाज पर थी, जो कोर फकान पोर्ट से माल लेकर भारत के न्यू मैंगलोर बंदरगाह की ओर आ रहा था। सनी ने बताया कि 15 मई को अमेरिकी नौसेना ने जहाज पर फायरिंग कर उसे वापस लौटने का आदेश दिया। इसके बाद जहाज को ओमान के सिनास पोर्ट की ओर ले जाया गया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026