तीन गांवों से चलेंगी जनता सेवा बसें:मुख्यालय तक मिलेगी सुविधा,किराया अन्य बसों से 20% कम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 11, 2025
बुलंदशहर जिले के तीन गांवों से अनूपशहर और खुर्जा होते हुए बुलंदशहर मुख्यालय के लिए जनता सेवा बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों में ग्रामीणों को अन्य रोडवेज बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम किराया देना होगा, जिससे उन्हें सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने बस सेवा शुरू करने के लिए रूट निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में राजघाट, मलकपुर और कर्णवास गांवों से अनूपशहर होते हुए तीन जनता बसों का संचालन होगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो अन्य मार्गों पर भी ऐसी बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने एक माह पूर्व परिवहन सेवा को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए शहर तक का सफर आसान बनाने के उद्देश्य से जनता सेवा शुरू की थी। इसके लिए शासन ने एक माह पहले गांवों के नाम मांगे थे। इनमें एक बस राजघाट गांव से अनूपशहर होते हुए बुलंदशहर पहुंचेगी और फिर इसी रास्ते से राजघाट लौटेगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने कुछ गांवों के नाम मुख्यालय को भेजे थे, जिस पर पहले चरण में तीन रूटों पर सहमति मिल गई है। दूसरी बस मलकपुर गांव से बुलंदशहर होते हुए खुर्जा जाएगी और फिर मलकपुर वापस आएगी। तीसरी बस कर्णवास गांव से अनूपशहर, शिकारपुर होते हुए बुलंदशहर पहुंचेगी और इसी रास्ते से कर्णवास लौटेगी। जनता बस सेवा से ग्रामीणों को सस्ती और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी। एआरएम परमानन्द ने बताया कि बुलंदशहर डिपो की ये तीन बसें राजघाट, मलकपुर और कर्णवास से ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए बुलंदशहर के लिए संचालित होंगी। बसें दिनभर निर्धारित रूटों पर चलने के बाद रात में ग्रामीण क्षेत्रों में ही रुकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन बसों का किराया अन्य सामान्य बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निगम की बस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026