बुलंदशहर पुलिस को 'ऑपरेशन कन्विक्शन' में पहला स्थान:अक्टूबर 2023 में 139 मामलों में 222 अभियुक्तों को सजा दिलाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 11, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत अक्टूबर 2023 में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवधि में पुलिस ने न्यायालयों में विचाराधीन 139 मामलों में 222 अभियुक्तों को सजा दिलाई। यह अभियान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा 1 जुलाई 2023 को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से शुरू किया गया था। बुलंदशहर में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में हासिल की गई। इस सफलता में मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट पैरोकार, न्यायालयों में नियुक्त विशेष लोक अभियोजक, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी और सहायक अभियोजन अधिकारी के कठिन परिश्रम और प्रभावी पैरवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026