बुलंदशहर में कल चांद दिखने पर 21 मार्च को ईद:बाजारों में रौनक,ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 20, 2026
बुलंदशहर में कल चांद दिखने की संभावना है। चांद नजर आने पर कल 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। एक महीने के रोजे के बाद मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करेगा। ईद को लेकर शहर और कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। कपड़े, जूते, सेवइयां और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। देर शाम तक बाजार गुलजार दिख रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह है। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं ताकि नमाजियों को कोई असुविधा न हो। प्रशासन भी त्योहार को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ईद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। शहर की ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 8:00 बजे शहर काजी मौलाना ओसामा की इमामत में अदा की जाएगी। अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज के समय निर्धारित किए गए हैं। जामा मस्जिद ऊपरकोट में सुबह 8:30 बजे, मुस्लिम इंटर कॉलेज राजे बाबू रोड स्थित मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, कचहरी वाली मस्जिद में सुबह 8:30 बजे और मरकज इस्लामिया खलीलुल्ला (जिला अस्पताल के सामने) में सुबह 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने नमाज के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उलेमा ने लोगों से अपील की है कि वे नमाज के दौरान अनुशासन बनाए रखें और आपसी भाईचारे के साथ यह त्योहार मनाएं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026