महिला के मृत पति के खाते से 23 लाख ठगे:फर्जी सिम जारी कर साइबर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 27, 2026
बुलंदशहर में एक वृद्ध विधवा महिला साइबर ठगी का शिकार हुई है। ठगों ने उनके मृत पति के बैंक खातों से करीब 23 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, जलालपुर निवासी महिला के पति प्रमोद कुमार का 5 जनवरी 2026 को निधन हो गया था। उनके नाम पर एक एयरटेल सिम संचालित था, जो 12 फरवरी 2026 को अचानक बंद हो गया। बाद में महिला को पता चला कि यह नंबर फिर से चालू हो गया है। महिला ने 9 अप्रैल 2026 को अपने पति के बैंक खातों की जानकारी के लिए इंडियन बैंक और केनरा बैंक की शाखाओं से संपर्क किया। वहां उन्हें बताया गया कि 14 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच खातों से लगभग 23 लाख रुपये की धनराशि साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से निकाल ली गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि बंद पड़े मोबाइल नंबर के नाम पर फर्जी सिम जारी कर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह सिम स्वैप धोखाधड़ी का मामला हो सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराध की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर में डीपीएस व मॉडर्न स्कूल समेत कई स्कूलों में पड़ताल:कोर्स के नाम पर कमीशनखोरी की जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 27, 2026
बुलंदशहर में 588 रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल में शामिल:पासिंग आउट परेड में डीआईजी ने ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 27, 2026
बुलंदशहर के डिबाई हाईवे पर हादसा:ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर,विवाहिता की मौत,भाई और 4 साल का भतीजा गंभीर घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 27, 2026