सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे में दो ट्रक पलटा: चार नंबर कट पर आवागमन बाधित,एक में सरिया, दूसरे में रेलवे का सामान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 01, 2025
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार नंबर कट पर 24 घंटे के भीतर सामान से लदे दो ट्रक पलट गए। इस घटना के कारण चार नंबर कट से यूटर्न लेने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, पहला हादसा शुक्रवार की सुबह तीन बजे हुआ। इस दुर्घटना में सरिया लदा एक ट्रक पलट गया जो गाजियाबाद जा रहा था। दूसरी घटना में रेलवे के सामान से लदा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। सौभाग्य से दोनों ही घटनाओं के समय रास्ते में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के अनुसार, ट्रक के टायर फटने से संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हुआ। इन लगातार हो रही घटनाओं के कारण औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी इस प्रकार के हादसों को बढ़ावा दे रही है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026