बुलंदशहर में दिल्ली-हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी:आनंदा डेयरी पर आयकर का छापा 24 घंटे से जारी,सिक्योरिटी को गेट से हटाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 16, 2026
स्याना नगर स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने प्लांट का गेट बंद कर दिया और जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई शुक्रवार को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जारी है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब सात बजे शुरू हुई थी। टीम ने डेयरी से संबंधित तमाम फाइलों, कंप्यूटरों और मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले रखा है। आनंदा डेयरी ग्रुप का यह प्लांट स्याना नगर के गढ़ मार्ग पर नवीन मंडी के समीप स्थित है। सुबह काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अचानक दिल्ली और हरियाणा नंबर की नौ से दस टैक्सी गाड़ियां डेयरी गेट पर पहुंचीं। टीम के साथ पुलिसकर्मी भी थे, हालांकि इसमें स्थानीय पुलिस शामिल नहीं थी। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा गार्डों को गेट से हटा दिया और किसी को भी डेयरी के अंदर या बाहर जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई। डेयरी कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों को एक जगह इकट्ठा किया गया। टीम ने सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। सूत्रों के अनुसार, आयकर टीम ने महत्वपूर्ण कागजात कब्जे में ले रखे हैं और कंप्यूटरों की गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह 7 बजे से लगातार जारी है, जिससे यह 24 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली जांच बन गई है। आनंदा डेयरी प्लांट में घी, पनीर, दूध और दही जैसे उत्पादों की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की जाती है। गढ़ रोड पर स्थित प्लांट परिसर में टीम के पहुंचते ही हलचल बढ़ गई थी। सुबह की शिफ्ट में आए कर्मचारियों को प्लांट के अंदर ही रोक दिया गया। डेयरी के बाहर मीडियाकर्मी मौजूद थे, लेकिन गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों के कहने के बावजूद कोई अधिकारी बात करने के लिए बाहर नहीं आया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026