बुलंदशहर खुर्जा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 256 मरीजों की जांच, 63 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 12, 2026

बुलंदशहर खुर्जा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 256 मरीजों की जांच, 63 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित

खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से आज खुशी मैरिज होम, सुभाष रोड, पुलिस चौकी बुर्ज उस्मान खान के सामने बिल्कुल मुफ्त आंखों के चेकअप और मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, दरियागंज दिल्ली का सहयोग रहा।

कैंप की सदारत सोसाइटी के सदर हाजी बशीर अहमद कुरैशी ने की, जबकि संचालन प्रोग्राम कन्वीनर व प्रवक्ता डॉ. शान मोहम्मद ने किया। कैंप की शुरुआत सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष मुफ्ती मुमताज अली कासमी ने कुरान पाक की तिलावत से की।

तहसीलदार जतिन गोस्वामी ने किया उद्घाटन

कैंप का उद्घाटन खुर्जा तहसीलदार माननीय जतिन गोस्वामी जी ने फीता काटकर किया।

सोसाइटी के सेक्रेटरी डॉ. अमीनुद्दीन साहब ने सोसाइटी का परिचय देते हुए कहा कि "खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी किसी एक खास मकसद को लेकर नहीं, बल्कि बहुआयामी दिशा में काम कर रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही कुरीतियों और बुराइयों को रोकना, शिक्षा को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याओं को हल करना है।"

सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी बशीर अहमद ने बताया कि यह आंखों के लिए सोसाइटी का सातवां कैंप है और अब तक सोसाइटी 250 से ज्यादा मरीजों के मुफ्त आंखों के ऑपरेशन करा चुकी है।

तहसीलदार का युवाओं को संदेश - मोबाइल का कम इस्तेमाल करें

तहसीलदार जतिन गोस्वामी जी ने प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि "गरीब मरीजों की सेवा करना और उनकी आंखों की रोशनी वापस लाना बहुत बड़ा धर्म और पुण्य का काम है।"

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल सही उम्र के बाद ही करना चाहिए। बच्चों के लिए ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों के लिए बहुत हानिकारक है, इससे आंखों की नसें कमजोर होती हैं और पढ़ाई में भी बड़ी रुकावट आती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह समाज सेवा के हर काम में सोसाइटी का सहयोग करेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष ने भी की सराहना

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजना दास सिंघल ने सोसाइटी के कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका की ओर से सोसाइटी के हर वेलफेयर कार्यक्रम में सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं।

256 की जांच, 63 का होगा ऑपरेशन

इस कैंप में कुल 256 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 63 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए। इन सभी का ऑपरेशन मंगलवार को डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, दरियागंज दिल्ली में किया जाएगा।

डॉ. शान मोहम्मद ने बताया कि सभी मरीजों के आने-जाने, रहने और ऑपरेशन का पूरा खर्चा खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी वहन करेगी।

इस मौके पर मौजूद रहे: कोषाध्यक्ष अफजल अहमद एडवोकेट, उपाध्यक्ष हाजी शफीक राईन, जुबैर अहमद सिद्दीकी, संयुक्त सचिव जैदुल्लाह खान, तारिक हुसैन, मेराज सैफी, सरताज चौहान, डॉ. अख्तर अली सिद्दीकी, एजाज अहमद एडवोकेट, डॉ. इनामउल्लाह खान, कारी रिजवान कासमी, नवेद शहबुद्दीन गाज़ी फरीदी, मो. काशिफ, इरफान अंसारी, मो. शोएब अहमद, डॉ. एजाज अहमद और शोएब सगीर अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Published on October 12, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0