बुलंदशहर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च:महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का संदेश दिया, एसएसपी ने खुद किया नेतृत्व...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 12, 2026

बुलंदशहर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च:महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का संदेश दिया, एसएसपी ने खुद किया नेतृत्व

बुलंदशहर में मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत रविवार शाम 4 बजे बुलंदशहर पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकाला। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने हाथों में सुरक्षा संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

Published on October 12, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0