बुलंदशहर में बेमौसम बारिश से मौसम बदला:तापमान गिरा, धान की पकी फसल को नुकसान का डर; किसानों की चिंता बढ़ी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 12, 2026

बुलंदशहर में बेमौसम बारिश से मौसम बदला:तापमान गिरा, धान की पकी फसल को नुकसान का डर; किसानों की चिंता बढ़ी

जिले में मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया है। पिछले 12 घंटे से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन और कृषि गतिविधियों पर असर पड़ा है। रविवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई रिमझिम फुहारों का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बेमौसम बारिश ने एक तरफ जहां गर्मी और प्रदूषण से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में आए इस बदलाव के बाद सोमवार की सुबह 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हुई। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से अक्टूबर के महीने में ही सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। राहत भरी बात यह रही कि बारिश के चलते जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुधरकर करीब 120 पर पहुंच गया है, जो पिछले कई दिनों से खराब स्थिति में था।

Published on October 12, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0