बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष:दो पड़ोसी गंभीर घायल, एक के हाथ तो दूसरे की नाक में फ्रैक्चर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 12, 2026
बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष:दो पड़ोसी गंभीर घायल, एक के हाथ तो दूसरे की नाक में फ्रैक्चर
बुलंदशहर के नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते उनके परिजनों तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों के साथ टूट पड़े। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट के दौरान एक युवक के हाथ में और दूसरे की नाक में फ्रैक्चर आया है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च:महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का संदेश दिया, एसएसपी ने खुद किया नेतृत्व...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 12, 2026
बुलंदशहर में बेमौसम बारिश से मौसम बदला:तापमान गिरा, धान की पकी फसल को नुकसान का डर; किसानों की चिंता बढ़ी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 12, 2026
बुलंदशहर खुर्जा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 256 मरीजों की जांच, 63 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 12, 2026