भाजपा नामित सभासदों में सवर्णों का दबदबा:26 OBC, दलितों को 12,69 में से 30 सीटें सवर्णों को;अल्पसंख्यक को पहली बार प्रतिनिधित्व...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 18, 2026
बुलंदशहर जनपद की 17 नगर पालिका और पंचायतों के नामित सभासदों में सवर्ण जातियों का दबदबा देखने को मिला। सवर्ण जातियों के हिस्से में कुल 69 सीटों में 30 सीट आईं, जबकि ओबीसी को 26 तो दलित समुदाय को महज 12 सीट मिलीं। इसके अलावा अनूपशहर नगर पालिका में मुस्लिम समुदाय से एक सदस्य नामित कर अल्पसंख्यक समुदाय को जिले में प्रतिनिधित्व दिया गया है। जनपद की सभी नगर पालिका और पंचायतों में शासन ने लंबे इंतजार के बाद नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। 17 नगर निकायों में कुल 69 नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक सवर्ण समुदाय से 30 नामित सदस्य हैं। इसमें ब्राह्मण को 8, वैश्य समाज को 11, ठाकुर समाज को 9 और पंजाबी समुदाय को 2 सीट मिली हैं। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 26 नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जिसमें सबसे अधिक लोधी-सैनी समाज के 15 सदस्य हैं, बाकी 9 सीटों को अन्य ओबीसी जातियों में बांटा गया है। इसके अलावा दलित समुदाय को महज 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं पहली बार बुलंदशहर जनपद के नामित सदस्यों में अल्पसंख्यक समुदाय को हिस्सेदारी दी गई है। जिले की अनूपशहर नगर पालिका में एक अल्पसंख्यक सदस्य को नामित किया गया है। शासन द्वारा नगर निकायों में नामित किए गए सदस्यों की लिस्ट आने के बाद कई वर्गों में असंतोष देखा जा रहा है। ओबीसी वर्ग में लोधी-सैनी समाज के अलावा अन्य जातियों को न के बराबर हिस्सेदारी मिली है, जिसके कारण अन्य जातियों में नाराजगी देखी जा रही है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि शासन की तरफ से नामित सदस्यों की लिस्ट में पूरी तरह संतुलन साधा गया है। सभी समाज को हिस्सेदारी दी गई है। सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026