बुलंदशहर में 2.95 लाख मतदाताओं के नाम कटे:अब 23 लाख 68 हजार 222 बचे,26 लाख 63 हजार 718 मतदाता थे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 11, 2026
बुलंदशहर जिले में मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लगभग 2.95 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। यह अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान से पहले जिले में कुल 26 लाख 63 हजार 718 मतदाता थे। नाम हटाए जाने के बाद अब मतदाताओं की संख्या 23 लाख 68 हजार 222 रह गई है। हटाए गए नामों में वे मतदाता शामिल हैं जो वर्षों पहले अपना घर या शहर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए थे। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इसे वर्ष 2003 के बाद का सबसे बड़ा शुद्धिकरण अभियान माना जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया, जिसमें सॉफ्टवेयर और जमीनी सत्यापन दोनों का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान हटाए गए मतदाताओं में सबसे बड़ी संख्या उन लोगों की थी जो स्थानांतरित हो चुके थे। सर्वे में पता चला कि लगभग 2.35 लाख मतदाता ऐसे हैं जो रोजगार, शादी या अन्य कारणों से स्थायी रूप से दूसरे जनपदों या राज्यों में बस गए हैं। नियमानुसार, यदि कोई मतदाता छह महीने से अधिक समय से अपने दर्ज पते पर नहीं रह रहा है, तो उसका नाम सूची से काटा जाना अनिवार्य है। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार, खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 52,025 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं, स्याना विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 29,322 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026