बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची पीट-पीटकर की हत्या:बड़ा भाई जान बचाकर भागा,सौतेली मां ने पार की बर्बरता की हद,आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 09, 2026

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। 5 साल का भाई जान बचाकर भाग निकला, लेकिन मासूम काव्या नहीं बच सकी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
*जमीन पर बेहोश पड़ी थी मासूम*
आरोप है कि पूनम ने काव्या को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान आ गए। पड़ोस में रहने वाले मृतका के ताऊ सुनील कुमार ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी ने आकर बताया कि “चाची काव्या को पीट रही हैं।” जब वे मौके पर पहुंचे तो काव्या जमीन पर बेहोश पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी शाम करीब 6 बजे नोएडा में मौजूद पिता विनोद कुमार को दी गई। वह तुरंत गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। विनोद ने आरोप लगाया कि उसकी दूसरी पत्नी पूनम ने ही उसकी बेटी की हत्या की है और मारपीट में उसकी गर्दन तक तोड़ दी। सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026