बुलंदशहर में फूड प्वाइजनिंग से 3 दर्जन से ज्यादा बीमार:कई जिला अस्पताल रेफर; फूड विभाग ने लिए सैंपल,गोद भराई की दावत खाकर बिगड़ी तबीयत...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

May 13, 2026

बुलंदशहर में फूड प्वाइजनिंग से 3 दर्जन से ज्यादा बीमार:कई जिला अस्पताल रेफर; फूड विभाग ने लिए सैंपल,गोद भराई की दावत खाकर बिगड़ी तबीयत...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में खुशियों का माहौल उस वक्त अफरातफरी और चीख-पुकार में बदल गया, जब एक 'गोद भराई' कार्यक्रम की दावत खाने के बाद 36 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सोमवार को दावत खाने के बाद मंगलवार शाम 8:30 बजे से अचानक लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक साथ इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की करीब एक दर्जन एंबुलेंस गांव पहुंचीं और मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खाद्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर खाने के सैंपल ले लिए हैं।

*गोद भराई की दावत बनी आफत*

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सलग्वां निवासी कलुआ उर्फ प्रेम सिंह की बेटी मीनाक्षी की गोद भराई की रस्म थी। मीनाक्षी का रिश्ता हापुड़ जिले के किठौर गांव निवासी नानक चंद के बेटे नितिन के साथ तय हुआ है। इसी सिलसिले में सोमवार को गांव में गोद भराई का समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और गांव वालों ने दावत खाई थी

Published on May 13, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0