बुलंदशहर में तैयारियों में जुटा प्रशासन:मंडलायुक्त कल करेंगे कलेक्ट्रेट का निरीक्षण,30 से अधिक कर्मचारी कर रहे सफाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 12, 2026
बुलंदशहर। नव नियुक्त मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी कल कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। चार्ज संभालने के बाद यह उनका पहला कलेक्ट्रेट निरीक्षण होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निरीक्षण के मद्देनजर पिछले चार दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 30 से अधिक कर्मचारी कार्यालयों, गलियारों और बाहरी परिसर की साफ-सफाई में जुटे हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर से गंदगी हटाई जा रही है और कई स्थानों पर रंगाई-पुताई व मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने निरीक्षण से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। फाइलों की साज-सज्जा, कार्यालयों की उचित व्यवस्था और आगंतुक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान कोई कमी न रहे। मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में दिनभर गहमागहमी बनी हुई है। बुधवार को अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
Related Articles

बुलंदशहर में युवक की हत्या का खुलासा:बहन का नंबर मांगने से मना करने पर दोस्तों ने की थी हत्या,तीन आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 04, 2026
भाकियू (महात्मा टिकैत) ने किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन:मुकदमे वापसी सहित कई मांगें,एमएसपी खरीद,आंदोलन की चेतावनी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 04, 2026
बुलंदशहर में आधे घंटे तेज बारिश:हफ्ते भर ऐसे ही रहेगा मौसम,30 डिग्री से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 04, 2026