बीमार ससुर के खाते से दामाद ने उड़ाए 32 लाख:चेकबुक हड़प कर पर्सनल लोन कराया,अनूपशहर में पत्नी पर रिवॉल्वर ताना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 17, 2026

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक शातिर दामाद ने अपने 70 वर्षीय बीमार और चलने-फिरने में लाचार ससुर के साथ करीब 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। आरोपी ने न सिर्फ ससुर का मोबाइल सिम और चेकबुक हड़पी, बल्कि उनके नाम पर लाखों का पर्सनल लोन भी करा लिया। जब बेटी को भनक लगी और पैसे वापस मांगे,तो आरोपी ने रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
* ऐसे बुना धोखाधड़ी का जाल*
पीड़ित अनिल कुमार शर्मा (70) मोहल्ला पोखर के निवासी हैं और लंबे समय से बीमार हैं। उनकी बेटी स्वाति शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति दीपक (निवासी ग्राम रिवाडा,जहांगीराबाद) ने साजिश के तहत पिता का वह मोबाइल नंबर और सिम हासिल कर लिया, जो बैंक खाते में रजिस्टर्ड था।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026