डुप्लीकेट वोटर जांच में बुलंदशहर अव्वल:पंचायत चुनाव से पहले 32,3.68 लाख का सत्यापन,898 मतदाता सूची से हटाए गए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 26, 2025
बुलंदशहर जिले में पंचायत चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच की गई। इस दौरान 3.68 लाख मतदाताओं की पड़ताल में 32,898 ऐसे वोटर पाए गए, जिनके नाम दो स्थानों पर दर्ज थे। इन सभी डुप्लीकेट मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है, जबकि 2,88,326 मतदाता वैध पाए गए। निर्वाचन आयोग ने अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिले में 3,68,326 डुप्लीकेट मतदाताओं की एक सूची तैयार कर उनका सत्यापन कराया गया। सत्यापन अभियान के दौरान सिकंदराबाद ब्लॉक में सर्वाधिक 45,263 डुप्लीकेट वोटरों की जांच हुई, जबकि बीबीनगर ब्लॉक में सबसे कम 14,243 वोटरों की पड़ताल की गई। जिले में सबसे पहले 3.68 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच पूरी की गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच पूरी करने के मामले में बुलंदशहर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। इसके बाद बरेली और हाथरस जिलों में भी यह प्रक्रिया संपन्न हुई है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026