33 केवी लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत:बुलंदशहर में टीन शेड डालते समय दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 25, 2026

बुलंदशहर में धमैडा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास टीन शेड लगाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, मजदूर टीन शेड लेकर जा रहे थे तभी वह अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से तीनों मजदूर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में जटपुरा निवासी उमेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हीरापुर निवासी पवन और धमेडा अड्डा निवासी मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। नायब तहसीलदार स्नेह कुमार तिवारी ने अस्पताल में पीड़ितों से बातचीत की। पुलिस ने मृतक उमेश शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026