आधार बायोमेट्रिक में फिंगरप्रिंट मिलान में दिक्कत:35% तक कम हो रही रजिस्ट्री,बुजुर्गों को बैनामा कराने में हो रही परेशानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 16, 2026
बुलंदशहर में बुजुर्गों को संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के दौरान उनके फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हो पा रहा है, जिससे रजिस्ट्री कार्यालयों में बैनामे रुक गए हैं। ढलती उम्र के साथ बुजुर्गों के हाथों की लकीरें बदल जाती हैं, जिससे उनके फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक प्रणाली में दर्ज डेटा से मेल नहीं खा रहे हैं। कई बुजुर्गों के आधार डेटा में सालों से फिंगरप्रिंट अपडेट भी नहीं हुए हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने 2 फरवरी से आधार बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। जिले के आठ निबंधन कार्यालयों में प्रतिदिन 3000 से अधिक बैनामे होते हैं, लेकिन इस नई अनिवार्यता के बाद से 30 से 35 प्रतिशत पक्षकार बिना बैनामा कराए वापस लौट रहे हैं। फिंगरप्रिंट का मिलान न होने पर अंगुलियों के निशान से बायोमेट्रिक कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह भी अक्सर विफल हो रहा है। पिछले सात दिनों से लोग आधार सत्यापन की इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच, निबंधन कार्यालय की वेबसाइट और नेटवर्क की धीमी गति भी बैनामों की प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। पिछले सात दिनों से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। निबंधन कार्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में शासन से पत्राचार किया है और जल्द समाधान का दावा किया है।
*फिंगरप्रिंट धुंधले वालों के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत*
निबंधन कार्यालय के अधिकारियों का दावा है कि सबसे ज्यादा दिक्कत उन बुजुर्ग और अन्य के साथ आ रही है, जिनके फिंगरप्रिंट धुंधले पड़ चुके हैं। इसी वजह से पंजीकरण की प्रक्रिया भी बीच में ही अटक रही है। ऐसे लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस समस्या के बारे में भी शासन स्तर पर अवगत करा दिया गया है। जैसा उच्च अधिकारियों का दिशा निर्देश मिलेगा उसके अनुसार ही कार्य कराया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026