बुलंदशहर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए:400 से अधिक की आवाज कम की गई,प्रशासन ने अभियान चलाकर 304 हटाए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 10, 2025
बुलंदशहर में पुलिस प्रशासन ने शासन के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया। सोमवार को चलाए गए इस अभियान के तहत जिले भर से 304 लाउडस्पीकर उतारे गए, जबकि 400 से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई। यह अभियान बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, स्याना, गुलावठी और डिबाई समेत पूरे जनपद में चलाया गया। उतारे गए लाउडस्पीकरों को स्थानीय मदरसों और मस्जिदों को भेंट किया गया। प्रशासन ने धार्मिक स्थलों के आयोजकों को लाउडस्पीकर कम आवाज में चलाने की नसीहत दी। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को शोर-शराबे से होने वाली परेशानी से बचाना है। खुर्जा तहसील क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज, चौहट्टा तरीन्नान, सुभाष रोड, हनुमान टीला सहित विभिन्न गांवों और कस्बों में भी लाउडस्पीकर उतारे गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026