बुलंदशहर सिविल बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न:देर रात आएंगे नतीजे,499 में से 456 अधिवक्ताओं ने डाले वोट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 17, 2026
बुलंदशहर में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। कुल 499 मतदाताओं में से 456 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान बार एसोसिएशन कार्यालय में सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ और निर्धारित समय तक जारी रहा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। दिनभर बार परिसर में गहमागहमी बनी रही, जहां प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में व्यस्त रहे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके परिणाम देर रात तक घोषित होने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए संजीव मित्तल, दिनेश सिंह और शीशपाल सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। महासचिव पद पर हरेंद्र कुमार शर्मा, रणधीर सिंह और योगेंद्र कुमार उर्फ रिंकू चौधरी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अकील अहमद आफरीदी और चेतन कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। संयुक्त सचिव पद के लिए आलोक शर्मा और सचिन कुमार शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अजय सिंह सिरोही एकमात्र प्रत्याशी हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं, जिनकी घोषणा देर रात तक कर दी जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026