बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर- दो और आरोपियों का हाफ एनकाउंटर:दफ्न असलहों से किया फायर,मुख्य आरोपी समेत 5 अब भी फरार;DVR बरामद कराने ले गई थी पुलिस...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

April 29, 2026

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर- दो और आरोपियों का हाफ एनकाउंटर:दफ्न असलहों से किया फायर,मुख्य आरोपी समेत 5 अब भी फरार;DVR बरामद कराने ले गई थी पुलिस...TV Newsकल तक

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के दो और आरोपियों को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जिम के सीसीटीवी का डीवीआर और हत्या में इस्तेमाल दोनों असलहे भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी भी फरार है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- दोनों आरोपियों को रात 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में दोनों से डीवीआर की लोकेशन ली गई, जो घटना के बाद ही गायब था। दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस डीवीआर बरामद करने गई थी। डीवीआर को आरोपियों ने मुंडा खेड़ा नहर के पास जमीन में दफना दिया था। बगल में ही आरोपियों ने हत्याकांड में इस्तेमाल तमंचा और पिस्टल भी दफनाए थे। डीवीआर निकालने के बहाने आरोपियों ने दफ्न असलहे निकालकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से काउंटर फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। ये दोनों मुख्य आरोपी जीतू सैनी के दोस्त थे, साथ मिलकर पॉटरी फैक्ट्री चलाते थे। अब तक पुलिस 5 आरोपियों मयंक सैनी, रिंकू सैनी, रूपेश सैनी, नरेश सैनी, भारत सैनी को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी समेत 5 फरार हैं।

Published on April 29, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0