बुलंदशहर में पशु चोरी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार:असलहा और वाहन बरामद किए,पुलिस ने दो भैंस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 07, 2026
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें, अवैध असलहा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि डिबाई पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम वीरमपुर खुर्द क्षेत्र से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनूपशहर थाना क्षेत्र के शेरपुर बांगर निवासी तालीम पुत्र शरीफ खां और जब्बार उर्फ गप्पू पुत्र फकीर मोहम्मद, बरसरा निवासी सलीम पुत्र नसेवा, अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी निवासी फरेज उर्फ सैंटी पुत्र परशू तथा मोहल्ला चौक निवासी अफसर उर्फ समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो भैंसें, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और तीन रस्सियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय मोटरसाइकिल से गांवों में रेकी करते थे। पशु चोरी करने के बाद उन्हें पिकअप वाहन में लादकर गांव के बाहर ले जाते और अधिक दामों पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त तालीम के खिलाफ 11, जब्बार के खिलाफ 8, जबकि अन्य तीनों आरोपियों के खिलाफ दो-दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना डिबाई में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026